Spread the love

सेमरिया। नगर परिषद् सेमरिया के वार्ड क्रमांक 4, 5 व 7 में लगभग 83 लाख रुपए के विकास कार्यों

का भूमिपूजन लोकार्पण सेमरिया विधायक केपी त्रिपाठी ने किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक केपी त्रिपाठी ने कहा कि

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में आज विकसित प्रदेश के रूप में

अपनी एक अलग पहचान बना चुका है और निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर है।

REWA BREAKING : राजनीति की भेंट चढ़ा विस अध्यक्ष का प्रोटोकॉल, जानें पूरी खबर

जन जन की सुविधाओं को ध्यान में रखकर उनका जीवन सरल बनाने के लिए

विकास कार्यों का विकास पर्व के तहत भूमिपूजन और लोकार्पण किया जा रहा है।

इसी कड़ी में आज नगर परिषद् सेमरिया के वार्ड क्रमांक 4, 5 व 7 में लगभग

83 लाख रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया जा रहा है तथा

लगभग 19 लाख रुपए के विकास कार्यों के टेंडर प्रक्रियाधीन हैं।

MP BREAKING : विंध्य क्षेत्र में कट सकती है आधा दर्जन भाजपा विधायकों की टिकट, जानें पूरी खबर

केपी त्रिपाठी ने बताया कि गांवों को विकास की मुख्य धारा में जोड़ने के लिए

सेमरिया विधानसभा क्षेत्र में लगभग 1500 करोड़ रुपए के विकास कार्य चल रहे हैं,

जिनसे कि सेमरिया का चहुंमुखी विकास किया जा सके।

अकेले नगर परिषद् सेमरिया क्षेत्र में लगभग 100 करोड़ रुपए की लागत से विकास कार्य कराए जा रहे हैं।

Amar republic

जिसमें 45 करोड़ का सीएम राइज स्कूल, 20 करोड़ रुपए से सिविल अस्पताल,

22 करोड़ रुपए से नगर परिषद् क्षेत्र की सड़क का निर्माण, 3.50 करोड़ रुपए से

सेमरिया सिगमा से हटहा पुल, छमुहा स्टेडियम, शंकर जी तालाब का सौंदर्यीकरण जैसे प्रमुख कार्य सम्मिलित हैं।

REWA NEWS : नारियल लेकर घूम रहे महापौर और पूर्व मंत्री, जहां देखा मौका वहीं ठोका, जानें पूरी खबर

जिन कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया गया है,

उनमें वार्ड क्रमांक 04 में 6.19 लाख रुपए की लागत से मुक्तिधाम में चबूतरे की मरम्मत एवं

रोड टीन शेड निर्माण, वार्ड क्रमांक 05 में 5.26 लाख रुपए की लागत से

राजेश बरेठा के घर से शिवनाथ प्रजापति के घर तक पीसीसी सड़क निर्माण, 37.95 लाख रुपए की लागत से

सड़क मजबूतीकरण हेतु पीसीसी/डामरीकरण कार्य, वार्ड क्रमांक 07 में 23.53 लाख रुपए की लागत से

शम्भू कुशवाहा के घर से अनिल विश्वकर्मा के घर तक पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन तथा

9.27 लाख रुपए की लागत से राजेश बरेठा के घर से शिवनाथ प्रजापति के घर तक

आरसीसी कवर्ड नाली निर्माण कार्य का लोकार्पण शामिल हैं।

REWA NEWS : आखिर क्यों भाजपाइयों से नाराज हैं रीवा महापौर, जानें पूरी खबर

इस दौरान कार्यक्रम में कार्यक्रम अध्यक्ष नगर परिषद् सेमरिया की अध्यक्ष रानी राजेंद्र विश्वकर्मा,

विशिष्ट अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जयराम अग्निहोत्री,

जिला कार्यसमिति सदस्य द्वय दयानंद तिवारी, दामोदर पाठक, सेमरिया मण्डल अध्यक्ष अरुणेंद्र तिवारी,

नगर परिषद् उपाध्यक्ष मुरलीधर शर्मा रन्नू, सीएमओ सुषमा मिश्रा, के साथ साथ पार्षद संगीता मिश्रा,

सावित्री प्रजापति, लल्लू आदिवासी, जगदीश कुशवाहा, रामसिया रजक, राजेश बरेठा, छोटू पाण्डेय,

शिवनाथ प्रजापति, बूथ अध्यक्ष विद्याभूषण सोनी, उपेंद्र गौतम,

अरविंद कुशवाहा सहित भारी संख्या में स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *