Spread the love

भाजपा विधायक दल की बैठक में सीएम शिवराज बोले- हारने के लिए टिकट नहीं मिलेगी

मुख्यमंत्री आवास में आयोजित इस बैठक में विधायकों को पूरी ताकत के साथ चुनाव की तैयारी में जुट जाने के लिए कहा गया है।

भोपाल। कौन -कौन चुनाव लड़ना चाहता है, बताओ।

जब यह प्रश्न भाजपा विधायकों से किया गया तो सभी विधायकों ने हाथ खड़े कर दिए।

Amar republic

दरअसल, भाजपा विधायक दल की बैठक में यह प्रश्न मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया था।

चौहान ने कहा कि अपनी सीट जिताकर दे दो, यही पार्टी के लिए आपका बड़ा योगदान होगा।

पार्टी किसी को भी हारने के लिए टिकट नहीं देगी।

राजनीतिक विश्लेषण और वैज्ञानिक तरीके से चुनाव जीते हैं, इसी आधार पर तैयारी करो।

सामाजिक- धार्मिक संस्थाओं से जुड़ो, हितग्राहियों को सदस्य बनाओ।

ऐसा सम्पर्क बनाओ कि चुनाव के बाद फिर हम मिलें।

MP BREAKING : आखिर किसने किया पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का मोबाइल हैक ? जानिएं कितने रुपये की थी डिमांड

प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने कहा कि सभी विधायकों को जीत के लिए अग्रिम शुभकामना।

15 वीं विधानसभा में यह विधायक दल की आखिरी बैठक थी।

मुख्यमंत्री आवास में आयोजित इस बैठक में,

विधायकों को पूरी ताकत के साथ चुनाव की तैयारी में जुट जाने के लिए कहा गया है।

MP BREAKING : रीवा सहित प्रदेश में 10 नवीन महाविद्यालय की स्थापना, 589 पदों पर होगी भर्ती, जानें पूरी खबर

बैठक को प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ओर नरोत्तम मिश्रा ने भी संबोधित किया।

आभार प्रदर्शन भाजपा विधायक दल के मुख्य सचेतक यशपाल सिंह सिसोदिया ने किया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि चुनाव से पहले,

दो लाख करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा

और बड़ी संख्या में लोगों के खातो में राशि ट्रांसफर की जाएगी।

अब प्रदेश सरकार लाड़ली बहना योजना के माध्यम से प्रदेश की बहनों को,

आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का काम कर रही है।

इस बात को घर-घर जाकर बताया जाए।

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ने विधायक दल की आखिरी बैठक होने का जिक्र करते हुए कहा कि

सभी जीत की शुभकामनाएं, आप फिर विजयी होकर आएं।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *