Spread the love

इंदौर/झाबुआ। अपनी कार्यशैली के कारण विवादास्पद रहे,

झाबुआ एसडीएम सुनील कुमार झा के खिलाफ झाबुआ थाने में मंगलवार की अलसुबह मुकदमा दर्ज हुआ है।

उन पर आरोप लगा है कि रविवार को दोपहर चार बजे के लगभग,

वे झाबुआ के नवीन आदिवासी कन्या आश्रम निरीक्षण के लिए अचानक पहुंच गए थे और

वहां उन्होंने तीन नाबालिग आदिवासी कन्याओं के साथ अश्लील हरकतें की थी।

Amar republic

मंगलवार दोपहर को पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर विशेष न्यायालय झाबुआ में पेश किया।

सोमवार को झाबुआ कलेक्टर ने इस मामले में इंदौर कमिश्नर को उन्हे निलंबित करने की अनुशंसा भेजी और

झा को तत्काल निलंबित करते हुए बुरहानपुर अटैच कर दिया गया।

MP BREAKING : रीवा सहित प्रदेश में 10 नवीन महाविद्यालय की स्थापना, 589 पदों पर होगी भर्ती, जानें पूरी खबर

कुछ देर में पुलिस उनको गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश कर सकती है।

उल्लेखनीय है कि झा अपनी कार्यशैली के कारण लंबे समय से विवादों में थे।

पहले उन पर रेत माफियाओं से अवैध वसूली करने का आरोप लगा था।

इस मामले में एक ऑडियो भी वायरल हुआ था।

अब नाबालिग आदिवासी कन्याओं के साथ अनुचित व्यवहार करने का गंभीर आरोप लगा है।

MP BREAKING : सीधी के बाद अब मऊगंज में भी भाजपा नेता की गुंडागर्दी आई सामने, भाजपा के जिला मंत्री ने पत्रकार के घर में घुसकर दी जान से मारने की धमकी ! जानें पूरा मामला

यह आरोप तीन कन्याओं ने लगाए हैं जो 13-13 व 11 साल की है।

उन्होंने अपनी शिकायत में कहा है कि रविवार का अवकाश होने से 9 जुलाई को वे आश्रम के बाहर खेल रही थी।

तभी एसडीएम का वाहन आकर रुका।

आश्रम निरीक्षण करते हुए वे उनके कमरा नंबर 5 पर एक बार आकर चले गए।

फिर दूसरी बार वापस आकर बैठ गए।

चर्चा करते हुए उन्होंने न केवल अश्लील हरकतें की बल्कि अनुचित सवाल भी काफी देर तक किए

जो उन्हें अच्छे नहीं लगे। बैड टच के बारे में जब अधीक्षिका को बताया

तो उन्होंने तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करवाया।

इसके बाद एसडीएम झा के खिलाफ कार्यवाही हुई।

MP BREAKING : MP बीजेपी में किसका कटेगा टिकट, किसे मिलेगी प्राथमिकता ? संपूर्ण विवरण सिर्फ यहाँ

विवादों में रहे हैं झा

झा इंदौर में रहते हुए भी महिला कर्मचारियों से जुड़े मामलों में विवादित रहे हैं।

उस समय भी उनसे कलेक्टर ने सारे काम वापस ले लिए थे।

तब भी नोटिस जारी हुए थे। रतलाम में भी ये इसी तरह से चर्चा में रहे।

हालांकि तब कोई अधिकृत शिकायत नहीं होने से कार्रवाई नहीं हुई थी, लेकिन उनका आचरण ऐसा ही था।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *