Spread the love

रीवा/सेमरिया :  सेमरिया विधायक केपी त्रिपाठी ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेशभर में चलाए जा रहे बूथ विजय संकल्प अभियान के तहत सेमरिया विधानसभा क्षेत्र के सभी शक्तिकेंद्रों के निर्धारित क्लस्टरों जिनमें सेमरिया क्लस्टर, कुम्हरा, जुड़वानी, बरा, भमरा, तिघरा, हरदुआ, ककरेड़ी, बुसौल, खारा अटरिया, सथिनी, मझियार, बगढा, खड्डा, शाहपुर, हिनौता, बीड़ा, बरौ, मनकहरी, बहुरी बांध, रहट, दादर, बैजनाथ, छिजवार, अम्बा क्लस्टर में सभी पदाधिकारियों को संबोधित कर अपने अपने बूथ पर विजय पताका फहराने का संकल्प दिलाया।

विधायक केपी त्रिपाठी ने बूथ पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी जनता की सेवा और विकास के लिए है। एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है, तो वहीं शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली मध्यप्रदेश की सरकार ने भी विकास और जनता की सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ी है। उन्‍होंने कहा कि प्रदेश का विकास कर रही डबल इंजन की सरकार और तेजी से विकास करेगी।

केपी त्रिपाठी ने कहा कि अगर आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है तो इसके पीछे बूथ के हर कार्यकर्ताओं की मेहनत व समर्पण है। आप में से बूथ के सभी कार्यकर्ता मतदाता सूची में से चुनकर मतदाताओं से संपर्क करने की जिम्मेदारी लें। इसके साथ ही केंद्र और राज्य सरकारों की विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों से भी संपर्क करें।

उन्होंने कहा कि गरीबों को अन्न देना सबसे बड़ा काम है और केंद्र तथा राज्य सरकार मिलकर लोगों को 10 किलो अनाज मुफ्त दे रही हैं। क्या कभी कांग्रेस की सरकारों ने ऐसा किया था? प्रधानमंत्री आवास योजना में लोगों को मकान मिले हैं, तो उज्जवला योजना में गैस सिलेंडर मिले हैं।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय की अवधारणा को साकार करने का काम भाजपा की सरकार एवं संगठन करता है। केपी त्रिपाठी ने कहा कि आज देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पूरे दुनिया में भारत की साख बढ़ी है और भारतीय जनता पार्टी का हर कार्यकर्ता यह अच्छी तरह से जनता है कि हमारी पार्टी सदैव राष्ट्रहित में काम करती है। इसलिए कार्यकर्ता अपने निजी हितों का बलिदान करते हुए हर परिस्थिति में भी पार्टी के सिद्धांतों का पालन करते हुए पार्टी को मजबूत बनाने में लगा रहता है।

रीवा : मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के तहत लग रहे शिविरों में नहीं पहुंच रहे लोग, शिविर के नाम पर हो रही खाना पूर्ति ?

भाजपा के सिद्धांत विचारधारा को एक लाइन में ही आसानी से समझा जा सकता है वह है भारत माता की जय। यानी सभी देशवासियों का कल्याण किस प्रकार हो, किस प्रकार हमारा देश सुरक्षित रहे इस दिशा में भाजपा हमेशा काम करती है।

बूथ विजय संकल्प अभियान में जगह जगह खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया।
बूथ विजय संकल्प अभियान में जिला स्तरीय, मण्डल स्तरीय तथा बूथ स्तरीय पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *