Spread the love

मध्य प्रदेश में 2023 के चुनाव में कांग्रेस और भाजपा दोनों को बहुमत मिलता नहीं दिखाई दे रहा है,

दोनों पार्टी द्वारा लगातार सर्वे पर सर्वे कराए जा रहे हैं,

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मध्य प्रदेश कांग्रेस द्वारा चौथे चरण की सर्वे रिपोर्ट कंप्लीट हो गई है,

जिसकी मानरेटिंग स्वयं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी कर रहे हैं।

MAUGANJ NEWS : आप पार्टी का 10 वचन सरकार बनने पर होगा लागू, पढ़िए पूरी खबर

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार देवतालाब विधानसभा क्षेत्र से

कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता राम बहादुर शर्मा के पक्ष में लोगों ने अपना समर्थन व्यक्त किया है।

ज्ञात हो कि कांग्रेस नेता राम बहादुर शर्मा कांग्रेस पार्टी के एक जमीनी कार्यकर्ता के रूप में

क्षेत्रीय लोगों के बीच में अपनी विश्वसनीय पैठ बनाई है।

MAUGANJ NEWS : मऊगंज नया जिला है इसे नया दिखना चाहिए और लोगों को महसूस होना चाहिए – कलेक्टर, जाने पूरी खबर

आम जनमानस के अनुसार राम बहादुर शर्मा ही एक ऐसे कांग्रेसी नेता है,

जो मध्य प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम को कड़ी टक्कर दे सकते हैं।

amar republic

आमजन के अनुसार 2018 के चुनाव में वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष और

देवतालाब से विधायक गिरीश गौतम द्वारा यह कहा गया था कि यह हमारा आखिरी चुनाव है

हमारी मर्यादा आप लोगों के हाथ में है जनता ने इस बात को भावनात्मक रूप से स्वीकार करते हुए

उनके पक्ष में वोट किया और उनके माथे पर विजय श्री का टीका लगा।

DEVTALAB NEWS : स्कूल चले हम अभियान एवं मेधावी के छात्रों को पुरुस्कार, जानें पूरी खबर

लेकिन वर्ष 2023 के चुनाव में वर्तमान स्थिति और

चुनावी समीकरण विधानसभा अध्यक्ष के पक्ष में नहीं जाते दिख रहे,

आमजन के अनुसार यदि पार्टी कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता राम बहादुर शर्मा को अपना प्रत्याशी बनती है

तो उनके पक्ष में ब्राह्मण वर्ग के वोट के साथ-साथ हर वर्ग का समर्थन

कांग्रेस नेता राम बहादुर शर्मा को मिलता दिखाई दे रहा है।

MAUGANJ NEWS : मऊगंज कलेक्टर की पहल से बेटी रिशा की पढ़ाई हुई आसान, जाने पूरी खबर

ज्ञात हो कि राम बहादुर शर्मा ही एक ऐसे निर्विवाद नेता है

जिनके पक्ष में कांग्रेस पार्टी से टिकट की दावेदारी कर रहे अन्य दावेदार भी

उनके पक्ष में अपना समर्थन दे सकते हैं।

MAUGANJ NEWS : मऊगंज कलेक्टर की फटकार से रात में ही सुधरी बिजली व्यवस्था, जाने पूरी खबर

हालांकि यह उम्मीद कम ही जताई जा रही है क्योंकि

वर्ष 2018 के चुनाव में कांग्रेस पार्टी से टिकट की दावेदारी कर रहे अन्य क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि भी

टिकट न मिलने पर फूल छाप का कांग्रेसी हो गए थे।

MAUGANJ NEWS : कलेक्टर द्वारा पीएम श्री विद्यालय का किया गया निरीक्षण, जाने पूरी खबर

अब देखना यह है कि कांग्रेस पार्टी का शीर्ष नेतृत्व किसके ऊपर अपना विश्वास जताती है

कांग्रेस पार्टी के जमीनी और सच्चे कार्यकर्ता या फिर फूल छाप कांग्रेसियों के ऊपर ?


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *