Spread the love

मऊगंज। इन दिनों सावन का महीना चल रहा है और

सावन के सोमवार की मान्यता धार्मिक ग्रंथों में अपना अलग ही महत्व रखता है।

सावन के इस पवित्र महीने में भगवान शिव के भक्तों के द्वारा शिवालयो मे जल अर्पित किया जा रहा है।

सावन माह की मौनी अमावस्या को भक्तों के बम-बम भोले के जयकारों से गोरमा नदी के तट पर

स्थित मन्डफहा धाम का शिवालय गूंज उठा हैं।

MAUGANJ NEWS : जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने की जिम्मेदारी मऊगंज विधायक की टिफिन बैठक !

जी हां हम बात कर रहे हैं रीवा जिले के हनुमना तहसील के जन जन के आस्था का

प्रसिद्ध दुबिया धाम से कांवड़ लेकर भगवान भोलेनाथ के मन्डफहा धाम आए,

हजारों कांवड़ियों ने बाबा भोलेनाथ को कांवड़ चढ़ाई।

Amar republic

वहीं शिव भक्तों ने अभिषेक कर अपनी और क्षेत्र में सुख समृद्धि के मनोकामना पूर्ण होने की प्रार्थना किया।

आपको बता दें कि गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी परम शिव भक्त,

मऊगंज पूर्व विधायक सुखेंद्र सिंह बन्ना के सनिध्य में शिव शक्ति कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया।

MAUGANJ SPECIAL : सिविल अस्पताल के नए ठेकेदार का काला कारनामा आया सामने, देखिए किस तरह से भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है !

इस कांवड़ यात्रा में हजारों कांवरिया दुबिया धाम से जल भर कर मंडफहा मंदिर पहुंचे,

बता दें कि दुबिया से मंडफहा की दूरी तकरीबन 15 किलोमीटर की है,

सभी कांवरिया के द्वारा गाजे-बाजे के साथ शिव मंदिर में जल अर्पित किया गया है।

Amar republic

वही शिवशक्ति कावड़ यात्रा के संयोजक रामसुमन कुशवाहा एवं

विजय कुशवाहा के द्वारा कांवरियों के स्वागत में जगह जगह पर जलपान की व्यवस्था करवाई गई थी।

और शिव मंदिर में भोजन प्रसादी की भी व्यवस्था करवाई गई थी।

जल अर्पित करने के बाद कांवरियों के द्वारा प्रसाद का ग्रहण किया गया।

मऊगंज पूर्व विधायक सुखेंद्र सिंह बन्ना के द्वारा बताया गया कि

विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी भगवान शिव को सोमवार मौनी अमावस्या के दिन,

हजारों कांवरियों के साथ जल अर्पित किया गया है और

यह सावन का पवित्र त्यौहार हिंदू आस्था का त्यौहार है।

MAUGANJ SPECIAL : मऊगंज के सियासी समर में कौन पड़ेगा किस पर भारी ? जानें सिर्फ यहां

आज सभी कांवरिया धूमधाम के साथ भगवान शिव को जल अर्पित कर क्षेत्र की खुशहाली के लिए वरदान मांगे हैं,

पूर्व विधायक ने मंडफहा तक सही सड़क मार्ग ना होने पर क्षोभ प्रकट किया और यह भरोसा दिया है।

कि बाबा भोलेनाथ की कृपा होगी और जल्द से जल्द सड़क निर्माण का कार्य प्रारंभ होगा।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *