Spread the love

मऊगंज के सियासी समर में कौन पड़ेगा किस पर भारी?

क्या बेदाग चेहरे की तलाश में भाजपा ?

क्या है अन्य पार्टियों के समीकरण देखें पूरा विश्लेषण !

भाजपा के उच्च गोपानीय सर्वे के आधार पर मौजूद विधायक प्रदीप पटेल का टिकट तय नहीं माना जा रहा है।

Amar republic

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल ने कभी संगठन

और संगठन के पदाधिकारियों को तवज्जो ही नहीं दी ,

वहीं वर्तमान विधायक की कार्यशैली को लेकर वर्षों से भाजपा का दामन थामे हुए

पुराने कार्यकर्ताओं ने भाजपा से तो नहीं लेकिन विधायक से दूरी जरूर बना ली,

MP BREAKING : नेहा ने अब गाया – एमपी में का बा ! गीत को लेकर कह दी ये बड़ी बात, जानिये यहां

हालांकि मऊगंज वर्तमान विधायक संगठन के साथ-साथ पार्टी कार्यकर्ताओं से भी डैमेज कंट्रोल करने में लगे हैं ,

लेकिन टिकट की राह अब इतनी आसान नहीं,

इसी बीच अब कायस लगाए जा रहे हैं कि मऊगंज विधानसभा क्षेत्र में‌

समाजसेवी मृगेंद्र सिंह भाजपा में सबसे चर्चित चेहरा बनकर उभरे हैं।

Amar republic

भाजपा में सदस्यता से पहले ही

मृगेंद्र सिंह भी कर चुके शक्ति प्रदर्शन, और क्षेत्र में अपनी लोकप्रियता का प्रदर्शन किया

ज्ञात हो कि मऊगंज विधानसभा सीट में पहले बहुजन समाज पार्टी फिर

कांग्रेस का दामन थामने वाले मृगेंद्र सिंह भी भाजपा में शामिल हो गए हैं।

पार्टी में आते ही उन्होंने सबसे पहले भागवत कथा कराई।

MP BREAKING : बेटी बचाओ चौराहे पर रिटायर्ड DGP की नातिन की गोली मारकर हत्या, जानें पूरी खबर

जिस तरह का आयोजन था, उससे साफ जाहिर है कि उन्होंने कथा के बहाने शक्ति प्रदर्शन किया है

जहां कथा में पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने भी मृगेंद्र को विधायक बनने का आह्वान किया और

मंत्री बनने का आशीर्वाद दे दिया।

इससे विधायक प्रदीप पटेल और मृगेंद्र सिंह समर्थकों में सियासी खींचतान बढ़ गई।

हालांकि मृगेंद्र भी टिकट की दावेदारी ठोक रहे हैं। क्षेत्र में सक्रिय भी हैं।

आप’ से उमेश त्रिपाठी को मिलेगा टिकट

Amar republic

मऊगंज विधानसभा सीट से आम आदम पार्टी से उमेश त्रिपाठी का टिकट लगभग तय है।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से प्रभावित होकर आप में शामिल हुए।

त्रिपाटी छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय है पहले बसपा फिर कांग्रेस और अब आप में सक्रिय हैं।

पार्टी के सदस्यता लेने के बाद जब से क्षेत्र में सक्रिय हुए हैं, तब से उनका जनाधार बढ़ता ही जा रहा है।

त्रिपाठी के आप में जाने से कांग्रेस और भाजपा के नेताओं में भी खलबली मची हुई है।

MP BREAKING : विधायक दल की बैठक में क्या कहा सीएम शिवराज ने ? जानें यहाँ

चूंकि त्रिपाठी स्थानीय व बड़ा ब्राह्मण चेहरा हैं। त्रिपाठी मिलनसार और बेदाग छवि के हैं।

बसपा पार्टी में रहते हुए पिछड़ा वर्ग और ओबीसी वर्ग के लोगों में काफी मजबूत पकड़ भी है,

मऊगंज विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 84 क्षेत्र में जिस तरह आप नेता पंडित उमेश त्रिपाठी की लोकप्रियता दिखाई दे रही है

उससे यह प्रतीत होता है कि कहीं न कहीं मऊगंज पूर्व की तरह एक बार फिर नया इतिहास लिख सकता है।

मध्य प्रदेश कांग्रेश पार्टी से पूर्व विधायक सुखेंद्र सिंह बन्ना का भी टिकट लगभग तय !

Amar republic

पूर्व विधायक सुखेंद्र सिंह बन्ना पिछला चुनाव हारने के बावजूद भी लगातार क्षेत्र में सक्रिय है!

मऊगंज ही नहीं अपितु पूरे जिले में पूर्व विधायक सुखेंद्र सिंह बन्ना कांग्रेश पार्टी के फायर ब्रांड नेता के रूप में जाने जाते हैं।

पिछला चुनाव लगभग 10, हजार मतो के अंतर से हारे थे,

इस बार भी राह इतनी आसान नहीं दिख रही।

MP BREAKING : आखिर किसने किया पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का मोबाइल हैक ? जानिएं कितने रुपये की थी डिमांड

लेकिन समाज के हर वर्ग में काफी लोकप्रियता है,

जिला मऊगंज को लेकर जनपद प्रांगण में आंदोलन कर क्षेत्र में अपनी लोकप्रियता का प्रदर्शन कर

विपक्षियों को बताया कि टाइगर अभी जिंदा है,

हालांकि पूर्व विधायक पर बाहुबली स्टाइल से काम करना भी चर्चा का विषय है

आने वाले चुनाव में इसका भी असर साफ-साफ देखा जा सकता है।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *