Spread the love

रीवा जिले के बंटवारे मऊगंज के नया जिला बनने का काउंटडाउन शुरू हो गया है।

कलेक्ट्रेट भवन फाइनल लिया गया है। मऊगंज कलेक्ट्रेट कार्यालय केदारनाथ कॉलेज के नए भवन से चलेगा।

इसे प्रशासन से दो साल के लिए टेकओव्हर कर लिया है।

MAUGANJ NEWS : मऊगंज सड़क निर्माण में चल रही ठेकेदारों की मनमानी, जानें पूरी खबर

इस संबंध में 19 जुलाई को मऊगंज जनपद कार्यालय में सभी विभाग प्रमुखों की बैठक बुलाई गई है।

जिसमें मऊगंज को जिला बनाने और विभागीय ऑफिस सेटअप को लेकर भी चर्चा की जायेगी।

Amar republic

सभी विभाग प्रमुखों को रहना अनिवार्य

19 जुलाई को होने वाली बैठक में सभी विभाग प्रमुखों को उपस्थित रहना अनिवार्य किया गया है।

बैठक सुबह 11 बजे से जनपद पंचायत मऊगंज के सभागार में आयोजित की जा रही है।

अध्यक्षता कलेक्टर प्रतिभा पाल करेंगी।

MAUGANJ NEWS : अब यहां रहेगा मऊगंज का अस्थाई बस स्टैंड, जानें पूरी खबर

ज्ञात हो कि मऊगंज दौरे पर मुख्यमंत्री ने मऊगंज को जिला बनाए जाने की घोषणा की थी।

उन्होंने मंच ही कहा था कि 15 अगस्त को झंडा फहराऊंगा।

योंथर की सोनोरी सर्किल के भी गामिल होने की चर्चा

मऊगंज को जिला बनाने की घोषणा के सम मुख्यमंत्री ने कहा था कि

केवल नईगढ़ी व हनुमना तहसील को ही मिलाकर नया तहसील बनाया जायेगा।

विभागीय सूत्रा की मानें तो त्योंथर तहसील के रायपुर सोनौरी के लोगों ने

मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मऊगंज में शामिल किए जाने की मांग की है।

MAUGANJ NEWS : एक्शन में IPS थाना प्रभारी, कानून व्यवस्था में कसावट लाने के प्रयास शुरू, जानें पूरी खबर

बताया जा रहा है कि सोनौरी चौरा पहाड़ मार्ग के बन जाने से मऊगंज जिला मुख्यालय की दूरी 30 किमी के आसपास होगी

जबकि त्योंथर तहसील मुख्यालय 60 किमी से अधिक दूर है।

ऐसी स्थिति में मऊगंज जिले में शामिल करना रायपुर सोनारी सर्किल वासियों के लिए अधिक सुविधाजनक होगा।

चर्चा है कि इस बात पर भी मंथन शासन स्तर पर चल रहा है।

अब देखना यह है कि केवल तीन तहसीलों को मिलाकर जिला बनाया जायेगा या

फिर सोनीरी सकिल को भी शामिल किया गया है।

देवतालाब को तहसील बनाने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *