Spread the love

ग्वालियर। ग्वालियर में एक दिलदहला देने वाली वारदात सामने आई है।

यहां सरेआम कोचिंग से लौट रही एक 17 साल की युवती की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

शहर के बेटी बचाओ चौराहे पर इस वारदात को अंजाम दिया गया है।

Amar republic

बताया जा रहा है कि जिस युवती की हत्या हुई है वो ग्वालियर शहर के पूर्व डीजीपी सुरेन्द्र सिंह यादव की रिश्तेदार (नातिन) थी।

सरेराह हुई इस सनसनीखेज हत्या से शहर में सनसनी फैल गई।

शुरुआत जांच में पता चला है कि आरोपी मृतका की सहेली को मारने के लिए आए थे और गोली उसे लग गई।

कोचिंग से लौट रही 17 साल की छात्रा को बाइक से आए तीन युवकों ने मारी गोली।

MP BREAKING : विधायक दल की बैठक में क्या कहा सीएम शिवराज ने ? जानें यहाँ

बेटी बचाओ चौराहे पर युवती की गोली मारकर हत्या

घटना शहर के बेटी बचाओ चौराहे की है।

सिकंदर कंपू के रहने वाले शैलेन्द्र सिंह यादव की इकलौती बेटी 17 साल की अक्षया,

अपनी सहेली सोनाक्षी के साथ लक्ष्मीबाई कॉलोनी में कोचिंग से लौट रही थी।

दोनों स्कूटी से थीं और स्कूटी अक्षया चला रही थी।

MP BREAKING : आखिर किसने किया पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का मोबाइल हैक ? जानिएं कितने रुपये की थी डिमांड

जैसे ही दोनों बेटी बचाओ चौराहे पर पहुंची और

तिलक नगर की तरफ मुंडीं तभी पीछे से बाइक से सुमित नाम का युवक आया,

जो अपने दो साथियों के साथ आया और गोलियां बरसा दीं।

गोली अक्षया को लगी और वो वहीं पर गिर गई।

जिसे बाद में अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

MP BREAKING : आदिवासी छात्राओं से अश्लील और अभद्र व्यवहार करने पर, एसडीएम सुनील कुमार झा को निलंबित किया गया, जानें पूरी खबर

सहेली थी टारगेट, कई दिनों से कर रहा था परेशान

शुरुआत जांच में पता चला है कि सुमित बीते एक साल से अक्षया की सहेली सोनाक्षी को परेशान कर रहा था और

वो सोनाक्षी को ही मारने के लिए आया था।

लेकिन गोली चलाते वक्त हाथ बहकने से गोली अक्षया को लग गई।

इस मामले में पुलिस की लापरवाही भी सामने आई है।

बताया जा रहा है कि छात्रा सोनाक्षी को सुमित यादव नाम का युवक बीते एक साल से परेशान कर रहा था।

6 दिन पहले उसके खिलाफ सोनाक्षी की मां ने पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी।

तब पुलिस ने उसे तलाशा भी था लेकिन वो फरार हो गया था।

MP BREAKING : रीवा सहित प्रदेश में 10 नवीन महाविद्यालय की स्थापना, 589 पदों पर होगी भर्ती, जानें पूरी खबर

नवंबर महीने में की थी मारपीट

वहीं मृतका अक्षया की सहेली सोनाक्षी ने बताया कि सुमित उसे लंबे समय से परेशान कर रहा था।

नंवबर में सुमित, उसके भाई उपदेश और दोस्त ऋषभ ने उन्हें भी पीटा था।

माधौगंज थाने में तीनों की रिपोर्ट भी दर्ज है।

6 दिन पहले भी सुमित ने बेटी को कोचिंग पर घेरा था। तब भी पुलिस को बताया था।

वह चाहता है मैं उससे दोस्ती करूं लेकिन उससे बात नहीं करती।

इसलिए तंग करता है। शाम को सहेली अक्षया के साथ कोचिंग से लौट रही थी,

सुमित दो लड़कों के साथ पीछा करता हुआ आया।

उसने मुझे टारगेट कर गोली चलाई। उसका हाथ हिल गया तो गोली सहेली को लग गईं।

रिपोर्ट- राजीव द्विवेदी 

अमर रिपब्लिक 


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *