Spread the love

मध्यप्रदेश में लगातार 20 वर्षों से भारतीय जनता पार्टी की सरकार है,

कांग्रेस पार्टी के 15 महीने निकाल दिया जाए तो

लगभग साढ़े 18 वर्ष से भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में राज्य कर रही है।

वर्ष 2023 के चुनाव में भाजपा के खिलाफ एंटी इनकंबेंसी का असर सीधे और साफ तौर पर दिख रहा है।

भाजपा द्वारा कराए गए सर्वे में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है सरकार बनती नहीं दिखाई दे रही।

MAUGANJ NEWS : नवीन जिला मऊगंज 15 अगस्त से आएगा अस्तित्व में, मऊगंज के लिए ऐतिहासिक होगा 15 अगस्त का दिन, जानें पूरी खबर

मध्य प्रदेश में भाजपा अब गुजरात फार्मूले पर चुनाव लड़ने की तैयारी में है,

पार्टी द्वारा एक के बाद एक लगातार तीन सर्वे कराया गया।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रीवा जिले की 8 विधानसभा में से

चार वर्तमान विधायक का टिकट कटना लगभग तय माना जा रहा।

उसमें से एक सीट नवीन जिला मऊगंज विधानसभा की है।

जिला बनने पर भी मऊगंज विधायक ने नहीं जीत पाया जनता का भरोसा।

मऊगंज विधानसभा में क्षेत्रीय और बाहरी नेता का मुद्दा भी पकड़ रहा जोर 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भाजपा द्वारा कराए गए‌ तीसरे सर्वे में भी

विधायक प्रदीप पटेल पर जनता ने नहीं जताया भरोसा।

भाजपा के पुराने कार्यकर्ताओं का बहिष्कार मऊगंज विधायक के टिकट पर भारी पड़ता दिखाई दे रहा है।

वर्ष 2018 में भाजपा के कार्यकर्ता और संगठन की मेहनत की बदौलत

एअरलिफ्ट के माध्यम से बाहर से आए हुए भाजपा प्रत्याशी प्रदीप पटेल को जीत मिली थी।

और मऊगंज के इतिहास में कई पंचवर्षीय बाद कमल खिला था।

पार्टी से उपेक्षित कार्यकर्ताओं का कहना है की मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल पार्टी की जीत को दरकिनार करते हुए,

अपनी इस जीत का श्रेय जातीय समीकरण मान बैठे।

अपनी इस जीत से गदगद विधायक प्रदीप पटेल द्वारा भाजपा के पुराने कार्यकर्ताओं का बहिष्कार करना प्रारंभ कर दिया गया।

इसकी शुरुआत वर्ष 2019 -20‌ हुए मंडल अध्यक्ष के चुनाव को लेकर हुई

जहां पर मंडल अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर कई पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भी

मंडल अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी प्रस्तुत की थी।

MAUGANJ NEWS : सिविल अस्पताल मऊगंज में किन कर्मचारियों की बजह से बिगड़ी स्वास्थ्य व्यवस्था ? जानें पूरी खबर

लेकिन वर्तमान विधायक की मंशा अनुसार पार्टी के नए कार्यकर्ता राजेश वर्मा को मंडल अध्यक्ष पद ‌पर नियुक्त किया गया।

पार्टी से उपेक्षित करता कार्यकर्ताओं का कहना था कि राजेश वर्मा वर्ष 2018 के चुनाव में

बीएसपी समर्थित नेता का प्रचार में थे। मऊगंज विधायक जब बीएसपी पार्टी में थे,

तब विधायक प्रदीप पटेल और राजेश वर्मा जी के घनिष्ठा और प्रगाढ़ संबंध थे।

जिसके उपहार स्वरूप भारतीय जनता पार्टी में मंडल अध्यक्ष के पद पर बैठाया गया‌।

वैसे इस चुनाव में वोटिंग प्रक्रिया रही लेकिन किस प्रत्याशी को कितने मत प्राप्त हुए

इसका खुलासा नहीं किया गया था सिर्फ जीत की घोषणा की गई कर दी गई।

यहीं से वर्तमान विधायक प्रदीप पटेल द्वारा पहली बार पुराने कार्यकर्ताओं को साइड लगाने का काम प्रारंभ हुआ।

MAUGANJ NEWS : पूर्व कांग्रेस विधायक के साथ कांवड़ियों ने चढ़ाई भोलेनाथ को कावड़, जानें पूरी खबर

और अंततः पार्टी में बीते चार साल में वही हुआ जो विधायक प्रदीप पटेल ने चाहा,

अपनी इस जीत से गदगद विधायक ने कभी संगठन के पदाधिकारियों को भी तवज्जो नहीं दी।

नाम न लिखने की शर्त पर संगठन के एक पदाधिकारी ने कहा कि

बीते साढ़े चार वर्ष में‌ विधायक की जातीय राजनीति की वजह से कई बार आम जनमानस और

समाज के बीच खड़े किए गए सवाल पर निरुत्तर होते हुए शर्मिंदगी का दंश झेलना पड़ा है।

Amar republic

संगठन की पहली पसंद बने भाजपा नेता मृगेंद्र सिंह

पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और संगठन द्वारा भाजपा नेता मृगेंद्र सिंह को लगातार क्षेत्र में सक्रिय रह कर

पार्टी की उपलब्धियां और जनकल्याणकारी योजनाओं को सर्वहारा समाज तक पहुंचाने का मिला निर्देश।

MAUGANJ NEWS : आप पार्टी से जुड़ता आदिवासियों का बिश्वास, आदिवासियों ने सुनाई अपनी समस्याएँ, जानें पूरी खबर

ज्ञात हो कि भाजपा नेता मृगेंद्र सिंह सहज सरल छवि के बेदाग और

क्षेत्रीय चेहरा है और क्षेत्र में काफी लोकप्रिय‌ भी है‌।

भाजपा नेता मृगेंद्र सिंह को पार्टी के उपेक्षित कार्यकर्ताओं का भी समर्थन मिल रहा है।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *