Spread the love

सतना : जबलपुर और रानी कमलापति स्टेशनों के बीच चलने जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस की समय सारणी रेलवे बोर्ड द्वारा घोषित कर दी गई हैं। घोषित की गई अधिसूचना के अनुसार वंदे भारत एक्सप्रेस की सेवा गाड़ी संख्या : 20174/20173 जबलपुर – रानी कमलापति – जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस, के रूप में शुरू की जाएगी।

CENTRAL LIBRARY REWA : सेंट्रल लाइब्रेरी परिसर में 298.28 लाख रूपए से होगा नवीन भवन का निर्माण, जानें पूरी खबर

पश्चिम मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि गाड़ी संख्या : 20174 जबलपुर – रानी कमलापति, वंदे भारत एक्सप्रेस (मंगलवार को छोड़कर) 28 जून, 2023 से जबलपुर स्टेशन से 06.00 बजे प्रस्थान कर नरसिंहपुर 06.55 बजे, पिपरिया 07.55 बजे, इटारसी 08.55 बजे, नर्मदापुरम 09.23 बजे और उसी दिन 10.35 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुंचेगी।

रीवा : गोविन्दगढ़ थाना पुलिस देवदूत बनकर पहुंची घटना स्थल , जाने पूरा मामला

वापसी दिशा में गाड़ी संख्या : 20173 रानी कमलापति – जबलपुर, वंदे भारत एक्सप्रेस (मंगलवार को छोड़कर) 28 जून, 2023 से रानी कमलापति से 19.00 बजे प्रस्थान कर नर्मदापुरम 19.51 बजे, इटारसी 20.15 बजे, पिपरिया 21.15 बजे, नरसिंहपुर 22.15 बजे और उसी दिन 23.35 बजे जबलपुर स्टेशन पहुंचेगी।

रीवा कलेक्टर : सीएम हेल्पलाइन की रैंकिंग में नीचे रहने वाले विभाग प्रमुखों का वेतन रुकेगा, पढ़िए पूरी खबर

कोच संरचना

उक्त वंदे भारत का कोच कंपोजिशन 08 कोच का रहेगा। यात्रीगण कृपया रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा एनटीईएस/139 से गाड़ी की जानकारी पता करके यात्रा सुनिश्चित करें।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *