Spread the love

ये रिश्ता क्या कहलाता है ?

भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की बात करने वाले, भ्रष्टाचारियों का कर रहे संरक्षण ‌?

वैसे भी भारतीय जनता पार्टी में अक्सर यह आरोप लगते रहते हैं कि जमकर भ्रष्टाचार करो और भाजपा में शामिल हो जाओ तो भ्रष्टाचार की फाइल ही बंद हो जाती है! यह खेल हमेशा बड़े स्तरो में‌ खेला जाता था, लेकिन इस खेल के मऊगंज वर्तमान विधायक भी माहिर खिलाड़ी हो‌‌ गए।

MAUGANJ NEWS : मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम आज मऊगंज में, जानें पूरी खबर

पूरा मामला मऊगंज विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जनपद पंचायत हनुमना से जुड़ा है जहां पर जनपद पंचायत के पूर्व अध्यक्ष कल्पना धर्मेंद्र सिंह उर्फ गुड्डू और कंप्यूटर ऑपरेटर जय‌सिंह के विरुद्ध भ्रष्टाचार को लेकर लोकायुक्त द्वारा प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है‌।

MAUGANJ NEWS : डूब मरो सजना ! इस विकास में, आइये जानते हैं इस व्यंग लेख का अर्थ !

उस समय के तत्कालीन अध्यक्ष पर अपने और अपने करीबियों को लाभ दिलाने के लिए श्रुति ट्रेडर्स के नाम पर फर्जी बिल भुगतान करते हुए करोड़ों का भ्रष्टाचार किया गया।

MAUGANJ NEWS : नवनिर्मित सिविल अस्पताल में हो रहा गुणवत्ता विहीन कार्य, जानें पूरी खबर

इस भ्रष्टाचार पर जनपद कार्यालय में पदस्थ जय सिंह जो पूर्व जनपद अध्यक्ष के रिलेशन में आते हैं उनका भरपूर सहयोग मिला,ज्ञात हो कि श्रुति ट्रेडर्स पूर्व जनपद अध्यक्ष कल्पना धर्मेंद्र सिंह (गुड्डू) के पुत्री के नाम से रजिस्टर्ड है।

MAUGANJ NEWS : मऊगंज के पार्षदों का अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन खत्म, जानें पूरी रिपोर्ट

इस भ्रष्टाचार की जानकारी जैसे ही वर्तमान विधायक मऊगंज प्रदीप पटेल को लगी तो उनके द्वारा इस भ्रष्टाचार को उजागर करने के लिए विधानसभा में प्रश्न भी लगाया गया, मऊगंज विधायक के दबाव के चलते भ्रष्टाचार का पूरा मामला जब लोकायुक्त की संज्ञान में आया तो लोकायुक्त की कार्रवाई के दौरान कंप्यूटर ऑपरेटर जय सिंह की सेवा ही समाप्त कर दी गई।

Amar republic

MP BREAKING : लोकार्पण के 8 महीने बाद भी लाडली लक्ष्मी वाटिका का ताला लाडलियों के लिए नही खुला, ये कैसा लोकार्पण, पढ़िए पूरी खबर

मऊगंज विधायक द्वारा इस बात की हवा दी गई जनपद पंचायत हनुमना के जनपद कार्यालय में परफारमेंस ग्रांट राशि का दुरुपयोग किया गया।

MP BREAKING : बागियों ने भाजपा को किया बेचैन, शिवराज की चेतावनी का भी नहीं हो रहा असर, पढ़िए पूरी खबर

अपने हित को ध्यान में रखते हुए पूर्व जनपद अध्यक्ष को मऊगंज विधायक से भ्रष्टाचार को लेकर हाथ मिलाने को लेकर विवश होना पड़ा और मऊगंज विधायक द्वारा 84 क्षेत्र में अपनी राजनीतिक पकड़ और वोट बैंक को मजबूत करने के लिए भ्रष्टाचार के आरोपियों के साथ मंच साझा करने का अवसर प्राप्त हुआ।

MP BREAKING : 29 हजार करोड़ के कर्ज में डूबी शिवराज सरकार ? जानें पूरी खबर

नाम बड़े और दर्शन छोटे

मऊगंज विधायक द्वारा भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों को मुद्दा बनाते हुए बड़े मंचों से जुबानी तीर चलाए जाते हुए आपने कई बार सुना होगा लेकिन धरातल पर भ्रष्टाचार पर असली चरित्र चित्रण क्या है यह समझने की जरूरत है, जनपद हनुमाना के भ्रष्टाचारियों पर किस तरह के आरोप हैं।

Amar republic

MAUGANJ NEWS : सारंग को सारंग गहे सारंग पहुंचे आय, नहीं बोलूं तो प्रीत घटे और बोलूं तो सारंग जाए, जाने किस प्रकार यह व्यंग्य राजनीति से जुड़ा हुआ है

समझे बिंदुवार

जनपद पंचायत हनुमना में किए गए भ्रष्टाचार में मुख्य रूप से जनपद पंचायत के परफार्मेंस ग्रांट राशि एवं प्रशासनिक / जनपद मद द्वारा बगैर निविदा / कोटेशन प्रक्रिया के जनपद अध्यक्षा श्रीमती कल्पना धर्मेंद्र सिंह द्वारा उनके रिश्तेदार कम्प्यूटर आपरेटर जय सिहं, सुमित सिंह, रोहित सिंह वगैरह को विभिन्न कार्यों जिसमें भवन पुताई, डीजल पंप मरम्मत, वाहन किराया, स्टेशनरी वगैरह के लिए लाखों का भुगतान किया गया था एवं इनके द्वारा श्रुति ट्रेडर्स‌ के नाम के नाम फर्जी कूटरचित बिल बनाकर करोड़ो रूपए का गबन किया गया।

BIG BREAKING : MP में 3000 करोड के घोटाले का मास्टरमाइंड कौन ? जाने पूरी खबर

श्रुति ट्रेडर्स तत्कालीन जनपद अध्यक्षा श्रीमती कल्पना धर्मेन्द्र सिंह की पुत्री‌‌ श्रुति सिहं के नाम से नामांकित किया गया है जिसके संचालक / प्रोपराइटर श्री जय सिहं है जो कि श्रीमती कल्पना धर्मेन्द्र सिंह के सगे बहनोई / सगी बहन का पति है, तथा श्रुति ट्रेडर्स का खाता क्रमांक 389901010032133 जो यूनियन बैंक ऑफ इंडिया शाखा हनुमना का है, उसमें व अन्य कई बैंक में संचालित खातों में लेन देन किया गया है।

BIG BREAKING : MP के इस जिले में बनेगा देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट, जमीन हुई एक्वायर, जाने पूरी खबर

जिनका विस्तारपूर्वक परिक्षण करने पर उक्त भ्रष्टाचार में लिप्त समस्तलोगों की जानकारी पाई गई, तथा तत्कालीन जनपद अध्यक्षा श्रीमती कल्पना सिहं के पति धर्मेंद्र सिहं ने उक्त भ्रष्टाचार से अकूत चल अचल संपत्ति अर्जित की है जिसमें ग्राम दुगौली में भवन निर्माण, तकरीबन 10 एकड़ भूमि क्रय, हनुमना में शाहपुर मोड़ पर हर्ष ट्रेडर्स नाम की इलेक्ट्रॉनिक शोरूम, ग्राम बढैया में जमीन क्रय, हनुमना बाईपास मोटवा में भूमि क्रय, रीवा में भूमि क्रय, वाहन में महिन्द्रा स्कार्पियो, एम्बुलेंस, बोलेरो आदि हैं।

MP ELECTION 2023 : मध्यप्रदेश में राजनीतिक पारा चढा, सियासत गरमाई, जानिए पूरी खबर

वहीं कम्प्यूटर आपरेटर श्री जय सिहं द्वारा भी ग्राम बिझौली गहरवरान में भवन अपने पिता प्रताप सिंह के नाम से महिन्दा बोलेरो, एवं अन्य कई भूमियां क्रय की गई हैं।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *