Spread the love

सवाल: पासपोर्ट क्या है?

जवाब: पासपोर्ट किसी राष्ट्रीय सरकार से जारी वह डॉक्यूमेंट है जो इंटरनेशनल यानी अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए यात्री की पहचान कराता है और राष्ट्रीयता को वैरिफाई करता है।

आसान भाषा में समझिए तो पासपोर्ट के आधार पर आप एक देश से दूसरे देश की यात्रा आसानी से बिना किसी रोक-टोक के कर सकते है।

सवाल: पासपोर्ट कौन और किस उम्र में बनवा सकता है?

जवाब : कोई भी भारतीय नागरिक

• एक दिन की उम्र के बच्चे से लेकर किसी भी उम्र के लोग।

नोट: पेरेंट्स का पासपोर्ट होने पर बच्चे का पासपोर्ट सिर्फ एफिडेविट के आधार पर

सवाल: पासपोर्ट कौन और किस उम्र में बनवा सकता है?

जवाब: कोई भी भारतीय नागरिक एक दिन की उम्र के बच्चे से लेकर किसी भी उम्र के लोग।

नोट: पेरेंट्स का पासपोर्ट होने पर बच्चे का पासपोर्ट सिर्फ एफिडेविट के आधार पर बनाया जा सकता है।

सवाल: भारत में पासपोर्ट कितने तरह का होता है?

जवाब: वर्तमान में भारत में 5 तरह के पासपोर्ट चलन में है। ये पासपोर्ट अलग-अलग रंग के होते हैं और इनकी अपनी अलग-अलग खासियत भी है।

सवाल: नीले रंग का पासपोर्ट किन लोगों के लिए होता है?

जवाब: नीले रंग का पासपोर्ट इंडिया के आम नागरिकों के लिए बनाया जाता है। पासपोर्ट जारी होने के बाद दूसरे देश का वीजा लगवाकर यात्रा कर सकते हैं। इसे सामान्य पासपोर्ट भी कहा जाता है।

सवाल: सफेद रंग का पासपोर्ट किसके लिए होता है?

जवाब: इसे सर्विस पासपोर्ट कहते हैं। इसे सरकारी कर्मचारी इस्तेमाल करता है, जब उसे किसी सरकारी कामकाज के लिए विदेश भेजा जाता है। सफेद पासपोर्ट रखने वालों को कुछ सुविधाएं भी मिलती हैं।

सफेद पासपोर्ट के एप्लिकेंट को पासपोर्ट के लिए एक अलग से एप्लिकेशन देनी पड़ती है। इसमें बताना होता है कि आखिर इस तरह के पासपोर्ट की जरूरत क्यों है। वैरिफिकेशन के बाद पासपोर्ट बनने का प्रोसेस शुरू होता है।

सवाल: मरून पासपोर्ट किनके लिए होता है?

जवाब: यह डिप्लोमैटिक पासपोर्ट है।

वाणिज्य दूतावासों या राजनयिकों को दिया जाता है। गवर्नमेंट रिप्रेजेंटेटिव और सीनियर गवर्नमेंट ऑफिशियल्स ( IPS, IAS रैंक) को भी मरून रंग का पासपोर्ट जारी किया जाता है।

इन्हें स्पेशल ट्रीटमेंट मिलता है इमीग्रेशन में। विदेश यात्रा के दौरान भी इस पासपोर्ट का इस्तेमाल करने वाले स्पेशल स्टेटस इंजॉय करते हैं।

BIG BREAKING : तेरे दिन पूरे हुए, सपा नेता को धमकी, जाने क्या है पूरा मामला ?

इसके अलावा भी दो तरह पासपोर्ट होते हैं अस्थाई पासपोर्ट: जब आपका पासपोर्ट खो जाता है तब इसे बनाया जाता है। यह पासपोर्ट टूरिस्ट के अपने देश लौटने तक ही सिर्फ काम करता है।

फैमिली पासपोर्ट: फैमिली पासपोर्ट परिवार के लिए बनवाया जाता है। इसमें परिवार के हर सदस्य को पासपोर्ट न देकर एक फैमिली पासपोर्ट बनवाया जाता है।

सवाल: पासपोर्ट कितने साल तक वैलिड होता है?

जवाब: पासपोर्ट इंडिया वेबसाइट के मुताबिक,

• 18 साल से कम उम्र वाले होल्डर के लिए केवल 5 साल तक वैलिड होता है।

• 18 साल से ज्यादा उम्र के होल्डर्स यानी वयस्कों का केवल 10 साल तक वैलिड होता है।

नोट: वैलिडिटी खत्म होने के बाद होल्डर अपने पासपोर्ट को रिन्यू करवा सकते हैं। रिन्यू करवाने से पासपोर्ट की वैलिडिटी बढ़ा दी जाती है।

सवाल: पासपोर्ट बनवाने के लिए कौन से डॉक्यूमेंट्स होने चाहिए?

जवाब: कई डॉक्यूमेंट्स लगते हैं।

सवाल: पासपोर्ट के लिए ऑनलाइन अप्लाय करने का क्या प्रोसेस है? जवाब: इन स्टेप्स को फॉलो करें…

दिमाग को हिला देने वाला सच , जनप्रतिनिधियों को मिलने वाली लग्जरी सुबिधा का पूरा सटीक विश्लेषण, जानिये यहाँ

• पासपोर्ट सेवा की वेबसाइट पर जाएं। न्यू यूजर बॉक्स पर क्लिक करें। अब रजिस्ट्रेशन करें। पासपोर्ट सेवा की वेबसाइट पर जाएं। जिस शहर में रहते हैं, उस शहर के पासपोर्ट ऑफिस को सिलेक्ट करें। यहां रजिस्ट्रेशन फॉर्म में अपना सही नाम लिखें।

• इसके बाद रजिस्टर पर क्लिक करें।

• अकाउंट बनने के बाद पासपोर्ट सेवा की वेबसाइट वापस जाएं।

• हरे रंग के Existing User Login बटन पर क्लिक करें। ईमेल आईडी डाल कर Continue पर क्लिक करें। ईमेल, पासवर्ड और इमेज में बने अक्षर को टाइप करें और लॉगिन पर क्लिक करें।

• अब Apply for Fresh Passport / Reissue of Passport पर क्लिक करें।

• यहां दो ऑप्शन दिखेंगे…..

पहला-फॉर्म डाउनलोड कर उसे भरें और वेबसाइट पर अपलोड कर सकते हैं। दूसरा- विकल्प ऑनलाइन फॉर्म भरने का है। ऑनलाइन फॉर्म भरना चाहते हैं तो ‘Click here to fill the application form online’ पर क्लिक करें। अगले पेज पर नया पासपोर्ट, पासपोर्ट री-इश्यू, सामान्य या तत्काल, 38 पन्ने का या 60 पन्ने का पासपोर्ट बनाने का ऑप्शन दिखेगा।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *