Spread the love

रीवा :  प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व राज्य सभा सदस्य दिग्विजय सिंह एक दिवसीय प्रवास पर रीवा पहुंचे। जहां उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा 3 गुटों में बंटी है।

शिवराज भाजपा , महाराज भाजपा और नाराज भाजपा।उन्होंने इस दौरान भारतीय जनता पार्टी पर लोगों के डेटा चोरी व फोन टेप करने का भी आरोप लगाया और साथ ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के परिवार पर अवैध उत्खनन करने का भी आरोप लगाया है।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा देश के प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान झूठों के सरदार हैं जिनसे अब जनता त्रस्त है आदिम जाति जनजाति के लोगों के ऊपर अत्याचार हो रहा है उनकी जमीन छीनी जा रही हैं। भाजपा भी 3 गुटों में बट गई है शिवराज भाजपा, महाराज भाजपा और नाराज।

भाजपा उन्होंने कहा शिवराज भाजपा 2003 से लूटकर कमा रही है ,महाराज भाजपा को लूटने का समय मिला 3 साल का, अब नाराज भाजपा के लोग कह रहे हैं कि सब तुम ही लूट लिए हमें क्यों नहीं दे रहे।

झूठों के सरदार शिवराज सिंह ने कहा हमने किसानों की आय दोगुनी कर दी यह बात कोई एक भी किसान कह दे शिवराज सिंह के परिवार को छोड़कर क्योंकि वह अपनी काली कमाई का पैसा एक नंबर में करने पर लगे है।

सतना : जानकारी छुपाने वाले सिंगरौली के इंजीनियर पर डबल जुर्माना, देखें पूरी जानकरी

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा मुख्यमंत्री का घर और परिवार में सबसे ज्यादा अवैध उत्खनन का काम किया जा रहा है भाजपा, मोदी और अमित शाह पूरे देश का डाटा चोरी कर रहे हैं और जितने भी विरोधी हैं उनके फोन टैप कर रहे हैं मेरा भी फोन फोन टैप हो रहा है।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *