Spread the love

नवीन जिला मऊगंज में 2023 के चुनाव में भाजपा से ज्यादातर पार्टी कार्यकर्ता टिकट की दावेदारी कर रहे हैं,

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार टिकट की दावेदारों की लिस्ट में चार नाम जनता जनार्दन के बीच में से सर्वे में से उभर कर आए हैं।

मऊगंज वर्तमान विधायक प्रदीप पटेल, सत्यमणि पांडे उर्फ रोशन, मृगेंद्र सिंह, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष संतोष सिंह सिसोदिया।

वैसे तो मऊगंज भाजपा में कई कार्यकर्ता टिकट की दावेदारी कर रहे हैं पिछड़ा वर्ग के नेता बांकेलाल पटेल के साथ

कई अन्य पार्टी कार्यकर्ता टिकट की मांग कर रहे हैं।

MAUGANJ NEWS : मऊगंज कलेक्ट्रेट परिसर में पहली बार आयोजित हुई जनसुनवाई, पढ़िए पूरी खबर

कुछ ऐसे भी हैं जो चुनाव नजदीक देखा बरसाती मेंढक की तरह क्षेत्र में भ्रमण कर

जनता के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज करने का प्रयास कर रहे हैं,

लेकिन टिकट की असली लड़ाई में कुछ नामचीन नेताओं के बीच ही मानी जा रही है।

वर्तमान स्थिति को देखते हुए मऊगंज विधायक के खिलाफ क्षेत्र में काफी नाराज़गी देखी जा रही है,

Amar republic

संघ से दूरी पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं की उपेक्षा के साथ जातिगत राजनीति करने के आरोप भी मऊगंज विधायक पर लग चुके हैं।

ज्ञात हो कि मऊगंज विधानसभा में दो नगर परिषद है और दोनों नगर परिषद में भाजपा के अध्यक्ष नहीं है,

यही कमोबेश स्थिति जनपद अध्यक्ष के चुनाव को लेकर भी है।

भारतीय जनता पार्टी के विधायक होने के बाद उनके क्षेत्र में विधानसभा से निचले स्तर के चुनाव न जीत पाना मऊगंज विधायक का फेलियर माना जा रहा है।

MAUGANJ NEWS : मऊगंज नया जिला है इसे नया दिखना चाहिए और लोगों को महसूस होना चाहिए – कलेक्टर, जाने पूरी खबर

मऊगंज भाजपा में फूट चरम पर गुटबाजी

मऊगंज विधायक के खिलाफ पार्टी कार्यकर्ताओं ने ही मऊगंज बचाओ बाहरी भगाओ के नारे लगाते देखे गए हैं,

तो वही बीएसपी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए भाजपा के नए नेता मृगेंद्र सिंह के पक्ष में माहौल बनता नहीं दिख रहा है,

Amar republic

ज्ञात हो कि जन आशीर्वाद यात्रा में जिस तरह से मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल के समर्थक और मृगेंद्र सिंह के समर्थको की आपस में भिड़ंत हुई है,

यह मऊगंज भाजपा के इतिहास में पहली बार देखा गया है।

विगत कई वर्षों से भाजपा का झंडा थाम कर चलने वाले कई पार्टी कार्यकर्ता ‌भी यह कहते पाए गए हैं की पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं की उपेक्षा कर

दल बदलने वालों को यदि पार्टी मौका देगी तो यह पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ अन्याय है और इसका खामियाजा भारतीय जनता पार्टी को भुगतना पड़ सकता है।

MAUGANJ NEWS : मऊगंज कलेक्टर की फटकार से रात में ही सुधरी बिजली व्यवस्था, जाने पूरी खबर

विदित हो की मऊगंज विधानसभा में बहुसंख्यक वोट के रूप में ब्राह्मण समाज है और

ब्राह्मण समाज से भी भारतीय जनता पार्टी के पुराने कार्यकर्ता सत्यमणि पांडे उर्फ रोशन भी टिकट की दावेदारी कर रहे हैं।

Amar republic

सत्यमणि पांडे जी को विंध्य के कद्दावर नेता मंत्री राजेश शुक्ला का करीबी माना जाता है।

चर्चाओं का बाजार इस पर भी गरम है कि टिकट कोर कमेटी में रीवा विधायक मंत्री राजेन्द्र शुक्ला की मौजूदगी और पहली पसंद सत्यमणि पांडे है।

MAUGANJ NEWS : आप पार्टी का 10 वचन सरकार बनने पर होगा लागू, पढ़िए पूरी खबर

अब देखना यह है कि भारतीय जनता पार्टी इन तीन प्रमुख चेहरों पर किस पर अपना विश्वास जताती है,

टिकट की इस लड़ाई में कौन किस पर भारी पड़ेगा यह अभी भविष्य के गर्त में है।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *