Spread the love

MP Election Survey Results: MP विधानसभा में 230 सीटें हैं।

सरकार बनाने के लिए 116 सीटें जीतनी होती हैं या इतने ही विधायकों का समर्थन चाहिए।

साल 2018 में कांग्रेस ने 114 और बीजेपी ने 109 सीटें जीती थीं।

MP BREAKING : गुढ विधानसभा में रोचक होगा इस बार का चुनाव, भाजपा के लिए आसान नहीं होगा चुनावी मुकाबला, जानें पूरी खबर

Madhya Pradesh Election : मध्य प्रदेश में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं।

लोकसभा चुनाव भी इसके कुछ महीने बाद ही होने हैं।

मध्य प्रदेश के राजनीतिक दल इन दोनों चुनावों की तैयारी में जुटे हुए हैं।

बीजेपी (BJP) जहां अपनी सरकार बचाने के लिए विधानसभा चुनाव में जाएगी।

Amar republic
Madhya pradesh map

इस बार उसे कांग्रेस (Congress) से कड़ी चुनौती मिल रही है।

इस बीच देश के चार बड़े टीवी चैनलों ने अपने-अपने सर्वे कराए हैं।

इनमें से दो सर्वे विधानसभा चुनाव और दो सर्वे लोकसभा चुनाव को लेकर हैं।

MP BREAKING : कांग्रेस नेता कांतिलाल भूरिया के बिगड़े बोल, पीएम मोदी की पत्नी पर विवादित टिप्पणी, जानें पूरी खबर

सर्वे कराने वाले टीवी चैनल हैं, एबीपी न्यूज, जी न्यूज, टाइम्स नाउ नवभारत और

इंडिया टीवी. इनके नतीजें चौंकाने वाले हैं। आइए देखते हैं कि क्या नतीजा निकला है इन सर्वे में –

मध्य प्रदेश की लड़ाई

मध्य प्रदेश की विधानसभा में 230 सीटें हैं।

प्रदेश में सरकार चलाने के लिए किसी पार्टी को 116 सीटें जीतनी होती हैं

या इतनी सीटों का उसे समर्थन चाहिए होता है।

साल 2018 के चुनाव में कांग्रेस ने 114 और बीजेजी ने 109 सीटें जीती थीं।

वहीं मध्य प्रदेश में लोकसभा की 29 सीटें हैं।

साल 2019 के चुनाव में बीजेपी ने 28 और कांग्रेस ने एक सीट जीती थी।

MP BREAKING : सड़क के लिए राज्यसभा में बीजेपी के 2 दिग्गज नेताओं में भिड़ंत, सीधी- सिंगरौली हाईवे पर गडकरी का बड़ा बयान, जानें पूरी खबर

एबीपी न्यूज-सी वोटर का सर्वे

एबीपी न्यूज के लिए सी वोटर ने सर्वे किया।

इसमें लोगों से मध्य प्रदेश के सीएम पद के लिए उनकी पसंदीदा नेता का नाम पूछा गया।

लोगों को सीएम शिवराज सिंह चौहान, पूर्व सीएम कमलनाथ, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का विकल्प दिया गया था।

इस सर्वे में 37 फीसदी लोगों ने सीएम पद के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को अपनी पसंद बताया।

वहीं 36 फीसदी लोगों की पसंद पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ थे।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को 12 फीसदी लोगों ने सीएम पद के लिए पसंदीदा नेता बताया।

MP BREAKING : कांग्रेस की प्रदेश चुनाव समिति घोषित, विंध्य से तीन नेताओं को मिली समिति मे जगह, पढ़िए पूरी खबर

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को केवल एक फीसदी लोग ही मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं।

अन्य नेताओं को 14 फीसदी लोगों ने पसंद किया।

जी न्यूज का सर्वे

जी न्यूज के सर्वे में मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में बीजेपी 45 फीसदी

वोटों के साथ 119 से 129 के बीच सीटें जीतने का अनुमान लगाया गया है।

वहीं कांग्रेस को 39 फीसदी वोट और 94 से 104 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।

राज्य के दूसरे दलों और निर्दलियों को 16 फीसदी वोट के साथ चार से नौ सीटें मिलने का अनुमान है।

टाइम्स नाउ नवभारत का सर्वे

टीवी न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कराए गए सर्वे में

बीजेपी को 22-24 और कांग्रेस को पांच से सात सीटें मिलने का अनुमान लगाया है।

MP BREAKING : जबलपुर में लोकायुक्त की बड़ी कार्यवाही, कमिश्नर कार्यालय के उपायुक्त खंड में बाबू को ₹20000 की रिश्वत लेते पकड़ा गया, जानें पूरी खबर

इंडिया टीवी का सर्वे

‘इंडिया टीवी’ के लिए यह सर्वे CNX ने किया है।

इसमें वोट शेयर के मामले में बीजेपी को 51 फीसदी वोट मिलने का अनुमान लगाया गया है।

वहीं कांग्रेस को 39 फीसदी वोट मिलने की संभावना है. अन्य को 10 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *