Spread the love

सिंगरौली मध्य प्रदेश। बीजेपी विधायक रामलल्लू वैश्य के बेटे विवेकानंद वैश्य द्वारा

आदिवासी युवक पर गोली दागने के मामले ने तूल पकड़ लिया है।

भाजपा विधायक वैश्य का बेटा विवेकानंद दूसरे दिन शुक्रवार को भी पुलिस के हाथ नहीं लगा।

MP BREAKING : विधानसभा चुनाव 2023, सतना में कांग्रेस की तरह बीजेपी में टिकट को लेकर दर्जनों नाम, सक्रियता भी जमकर, जानें पूरी ख़बर

बीजेपी विधायक रामलल्लू वैश्य के बेटे विवेकानंद वैश्य द्वारा

आदिवासी युवक पर गोली दागने के मामले ने तूल पकड़ लिया है।

भाजपा विधायक वैश्य का बेटा विवेकानंद दूसरे दिन शुक्रवार को भी पुलिस के हाथ नहीं लगा।

इधर आदिवासी पर गोली दागने के बाद फरार हुए विधायक पुत्र पर कार्रवाई की मांग को लेकर

कांग्रेस और आप नेताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। उसके घर पर बुलडोजर चलाने की मांग की जा रही है।

विधायक पुत्र की गिरफ्तारी के लिए एसडीओपी के नेतृत्व में थाना प्रभारियों की तीन टीमें गठित की हैं,

जो उसकी तलाश में दबिश दे रही हैं।

MP BREAKING : मध्य प्रदेश में हुए चार चुनावी सर्वे, जानिएं नतीजों में कॉंग्रेस या बीजेपी में से किसकी उड़ रही नींद ? जानें पूरी ख़बर

पुलिस के मुताबिक आरोपी पर आर्म्स एक्ट व एससी/एसटी एक्ट की धारा बढ़ाई गई है।

इस बीच मामले में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने मिलकर सरकार को घेरा। कांग्रेस सड़क पर उतरी।

एसपी कार्यालय का घेराव कर अन्य अपराधियों की तरह विधायक पुत्र के आशियाने पर भी बुलडोजर चलाने की मांग की।

आप की प्रदेशाध्यक्ष रानी अग्रवाल ने आरोप लगाया कि

सत्ता के नशे में चूर विधायक पुत्र को शासन-प्रशासन का संरक्षण मिल रहा है।

Amar republic

यह है मामला

मोरवा थाना क्षेत्र के पंजरेह स्थित बुढ़ी माई मंदिर के पास गुरुवार शाम

विधायक रामलल्लू का पुत्र विवेक वैश्य ने आदिवासी सूर्य प्रकाश खैरवार पर गोली चलाकर जानलेवा हमला किया।

घटना तब हुई जब आरोपी खैरवार बस्ती से चार पहिया वाहन से गुजर रहा था।

MP BREAKING : गुढ विधानसभा में रोचक होगा इस बार का चुनाव, भाजपा के लिए आसान नहीं होगा चुनावी मुकाबला, जानें पूरी खबर

उसी दौरान विवेक ने विवाद शुरू किया और आदिवासी युवक पर गोली दाग दी।

इसमें युवक गंभीर घायल हो गया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया।

पुलिस ने धारा 294, 323, 506, 307, 25/27 आर्म्स एक्ट, एससी/एसटी एक्ट में केस दर्ज कर लिया है।

उधर घायल का इलाज चल रहा है।

पहले भी की फायरिंग

1. विवेक वैश्य ने 22 जनवरी 2020 में मोरवा में भाजपा मंडल अध्यक्ष रहे

बंटी गर्ग के साथ मारपीट कर फायरिंग की थी। वाहन में तोडफ़ोड़ की।

विधायक पुत्र ने यह दबंगई जमीन हथियाने को लेकर की थी।

शिकायत थाने में दर्ज कराई गई थी, लेकिन कार्रवाई में खानापूर्ति होने से आरोपी का मनोबल बढ़ता गया।

MP BREAKING : मप्र में नौ माह बाद साढ़े चार लाख पेंशनर की पांच प्रतिशत बढ़ेगी महंगाई राहत, जानें पूरी खबर

2.एमपी-यूपी बॉर्डर स्थित खनहना बैरियर के पास अवैध कोयले से लदे ट्रक पार कराने की बात पर

आरोपी विवेक वैश्य ने वनकर्मियों के साथ मारपीट कर गोली चलाई थी।

इसमें दो लोग गंभीर घायल हुए थे। पुलिस व प्रशासन ने विधायक पुत्र को बचाने का काम किया था।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *