Spread the love

सिविल स्वास्थ्य विभाग मऊगंज में कई वर्षों से स्थानीय कर्मचारियों की भ्रष्ट व्यवस्था का शिकार

स्वास्थ्य विभाग हो रहा है, स्थानीय कर्मचारियों की पकड़ जिला अधिकारियों तक इतनी है कि

इनका बड़े-बड़े नेता भी कुछ नहीं कर सकते स्थानांतरण नीति भी लागू नहीं होती।

भ्रष्टाचार व भ्रष्ट व्यवस्था सिविल स्वास्थ्य विभाग के लिए आम बात हो गई है।

MAUGANJ NEWS : चुनावी भक्तों पर झाड़ू का डर तीसरा विकल्प बिगड़ने का समीकरण, जानें पूरी खबर

इससे पहले भी कोविड काल के समय रात में कार्यरत फर्जी डॉक्टर पकड़े गए थे।

ओरिजिनल डॉक्टर घर में आराम कर रहे थे इसी तरह का मामला वर्तमान समय में चल रहा है,

जहां ग्रामीण स्तर में काम करने वाले सुपरवाइजर लेखापाल का काम कर रहे हैं, गार्ड स्टोर देख रहे हैं,

वार्ड बॉय ड्रेसर बने हुए हैं और तो और बिना किसी एनजीओ या किसी संस्था के आदेश बिना

निजी व्यक्ति द्वारा रसोईया चलाई जा रही कुपोषित बच्चों के लिए अलग एवं

भर्ती मरीजों के लिए अलग रोसोइया होने का प्रावधान है किंतु यहां बिना किसी आदेश के बीएमओ द्वारा

निजी लाभ के लिए निजी व्यक्ति से पोषण आहार एवं रसोईया का काम दिया गया है।

MAUGANJ NEWS : डॉक्टर की लापरवाही से महिला की हुई मौत, बिना पीएम किए लाश को जबरन पहुंचाया घर, जानें पूरी खबर

सुपरवाइजर बने लेखापाल

मऊगंज सिविल स्वास्थ्य विभाग में लगभग पांच वर्ष से दो लेखपालों की नियुक्ति है।

इन लेखापालों की पहचान ज्यादातर विभाग के कर्मचारी भी नहीं कर पाएंगे।

Amar republic

दोनों लेखापाल की नियुक्ति अलग-अलग कार्य करने एनआरएचएम एवं

स्वास्थ्य विभाग का लेखा-जोखा करने लेखापाल की नियुक्ति है।

एक लेखापाल अरुण सिंह निवासी सीधी दूसरे देवतालाब के हैं,

इनकी नियुक्ति लगभग पांच वर्षों से है किंतु इनका काम सुपरवाइजर रमा तिवारी द्वारा किया जा रहा है।

MAUGANJ NEWS : आधुनिक सुविधा से वंचित बिजली कर्मचारी, किसी भी समय हो सकते हैं बड़ी दुर्घटना का शिकार, जानें पूरी ख़बर

अपने कर्तव्य व दायित्वों को भूल कर लेखापाल का काम कर रहे हैं,

इनके द्वारा पूरे स्वास्थ्य विभाग का मानेजमेंट व देखरेख किया जाता हैं।

इन्हीं के मन मुताबिक बिल बाउचर तैयार किए जाते हैं,

जबकि इनका काम ग्रामीण स्तर में मौसमी बीमारी खानपान पौष्टिक आहार टीकाकरण एवं

अन्य देखरेख के लिए है किंतु लंबी पहुंच के कारण सुपरवाइजर से बने लेखापाल है।

नियुक्त दोनों लेखापाल 40 से 70 हजार तक का वेतन उठा कर घर में आराम कर रहे हैं,

अपने वेतन का कुछ हिस्सा सुपरवाइजर से बने लेखापाल को दे कर बिल बाउचर तैयार करवा लेते हैं।

MAUGANJ NEWS : मऊगंज होगा मध्य प्रदेश का 53 वां जिला, 15 अगस्त को ध्वजारोहण के साथ ही आधिकारिक रूप से जिला घोषित कर दिया जाएगा, जानें पूरी ख़बर

वही सुपरवाइजर बनाम लेखापाल की कमाई चारों तरफ से हो रही है।

ये सुपरवाइजर सुपरमैन की तरह कार्यालय में बैठकर पूरे सिविल स्वास्थ्य विभाग का मनचाहा बिल बाउचर तैयार कर

सरकारी खजाने को अनैतिक रूप से लूट रहे हैं पूरे विभाग में अनैतिक रूप से काम कर रहे,

कर्मचारी पूरी खुली छूट के साथ भ्रष्टाचार को अंजाम देकर मरीजों के साथ खिलवाड़ एवं

सरकार को गुमराह कर अपनी तिजोरी भरने में लगे हैं।

राजीव द्विवेदी, अमर रिपब्लिक 


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *